टोटल धमाल का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा पहुंचा डेढ़ सौ करोड़ के पार

22 फरवरी को बड़े पर्दे पर आई टोटल धमाल ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपना कबजा कायम किया हुआ है| 100 करोड़ के बजट के अंतर्गत बनी इस फिल्म ने अब तक डेढ़ सौ करोड़ तक की बेहतरीन कमाई कर ली है | फिल्म को रिलीज हुए अभी 24 दिन हो चुके हैं | इसके बाद भी दर्शकों के बीच टोटल धमाल की लोकप्रियता दिख रही है| लोग हर रोज ही अजय देवगन की कॉमेडी और एक्शन को देखने के लिए थिएटरों का रुख कर रहे हैं| टोटल धमाल को इंद्र कुमार के निर्देशन में बनाया गया है| अजय देवगन के साथ इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिख रहे हैं| फिल्म हफ्ते के अंतिम दिनों में बेहतरीन कमाई कर रही है|

यह अजय देवगन के लिए एक नया रिकॉर्ड साबित हो रहा है| अजय देवगन की कामयाब फिल्म गोलमाल अगेन ने 200 करोड़ से अधिकतम की कमाई की थी और वही रेड ने 100 करोड के आंकड़े को पार किया था| इसी कतार में अब टोटल धमाल भी शामिल है| फिल्म ने अब तक डेढ़ सौ करोड़ रुपए की कमाई की है जो आने वाले दिनों में एक अन्य रिकॉर्ड कायम कर सकती है|

फिल्म टोटल धमाल ने अपने पहले हफ्ते के दौरान नो करोड़ 55 लाख रुपए की कमाई की थी | वही दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 38 करोड पांच लाख का आंकड़ा छुआ था और तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 13 करोड़ 11 लाख रुपए का कलेक्शन किया था| वहीं अब यह चौथा हफ्ता भी फिल्म कलाकारों के लिए बेहतरीन साबित हुआ है | व फिल्म ने 5 करोड पांच लाख प्राप्त किए हैं| इसी के साथ आने वाले दिनों में देश भर में होली की छुट्टियां हैं जिस के कारण फिल्म की कमाई में बढ़ावा देखने को मिलेगा |