हर साल 60-70 लोगों की मौत का कारण बना प्रदूषण

हाल ही में एक हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं| इन आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में जितनी भी मनुष्य मौतें समय से पहले होती हैं उन में से एक चौथाई मृत्यु लोगों की मौत का कारण बढ़ता प्रदूषण और मानव द्वारा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना है| इस बात की पुष्टि वैश्विक पर्यावरण प्रदूषण की रिपोर्ट द्वारा किया गया है बता दें कि यह रिपोर्ट 6 साल में एक बार सामने आती है| जिसके अंदर 70 देशों के 250 वैज्ञानिक अपनी भूमिका निभाते हैं| व वह इस रिपोर्ट को तैयार करते हैं|

सभी सम्मिलित देशों के बीच इस बात को लेकर सहमति जताई जा रही है कि जलवायु परिवर्तन से भविष्य में अरबों लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है|
जिस को लेकर लोगों को सचेत होना चाहिए यह एक गंभीर समस्या का रूप ले रही है | रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हर साल करीब 14 लाख लोगों की मौत का कारण उन्हें साफ पानी न मिलना होता है| वही अधिक मात्रा में पेड़ों की कटाई के कारण करीब 3.2 अरब लोग प्रभावित होते हैं| रिपोर्ट में यह बात भी साफ की गई है कि हर साल तकरीबन 60 से 70 लाख लोगों की मौत समय से पहले हो जाती है | जिसका विशेष कारण वायु प्रदूषण होता है|

लोगों को रिपोर्ट के माध्यम से जागरूक भी किया गया है कि वह अपने निजी जीवन में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्यावरण से खिलवाड़ ना करें पर्यावरण को सुरक्षित और साफ करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करें| लोगों को प्रदूषण युक्त उपकरणों का कम इस्तेमाल करना चाहिए|
स्वास्थ्य के साथ साथ विश्व की अर्थव्यवस्था पर भी इसके नाकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं|