केसरी की ताबड़तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर कमाये अब तक इतने करोड़

हाल ही में होली के दिन यानी 21 मार्च को बड़े पर्दे पर आई अक्षय कुमार की केसरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है| फिल्म का प्रदर्शन पहले हफ्ते के अंतिम दिनों में बड़ा ही शानदार रहा है| अक्षय की इस फिल्म ने पहले दिन ही 21 करोड़ की कमाई की थी| वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 17 करोड़ रुपए कमाए थे और वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा छुआ था और रविवार को 22 करोड़ कमाए थे| | इन्ही आंकड़ों के अनुसार केसरी ने अपने पहले हफ्ते में तकरीबन 78- 79 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर डाली है| फिल्म ने अब तक 2019 के ओपनिंग रिकॉर्ड को अपने नाम किया हुआ है| भारत के गुजरात ,बिहार व राजस्थान में फिल्म ने अधिक कमाई की है वहीं मुंबई में भी इसका जलवा कायम दिख रहा है|

फिल्म को दुनिया भर में 4200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था | फिल्म के बड़े पर्दे पर आने से पूर्व भी लोग इस फिल्म के लिए उत्साहित लग रहे थे| लोगों का फिल्म के प्रति प्यार इस कदर दिख रहा है कि उन्होंने एडवांस बुकिंग भी करा ली है|

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा दिखाई दे रही है वह दर्शकों द्वारा इन दोनों की जोड़ी को खूब प्यार भी मिल रहा है| केसरी में अक्षय कुमार का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है| वह एक सिख धर्म के व्यक्ति की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं | केसरी फिल्म सारागढ़ी के युद्ध के ऊपर आधारित फिल्म है |
हालंकि फिल्म विशेषज्ञों का कहना है की फिल्म को होली की छुट्टियों का फायदा मिला है | आने वाले दिनों में इस फिल्म से अधिक पैसे कमाने की उम्मीद जताई जा रही है |