भारत ने Live Satellite को मार गिराया ; अब भारत है अंतरिक्ष महाशक्ति

प्रधानमंत्री ने आज ट्वीट के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए एक विशेष संदेश दिया है उन्होंने लिखा “मेरे प्यारे देशवासियों आज सुबह 11:45, 12 बजे एक महत्वपूर्ण संदेश को लेकर आप सब के बीच में आऊंगा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संदेश भारत में होने वाले 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व लोगो तक पहुंचाने की कोशिश की है| उन्होंने इस बात का भी जिक्र विशेष रूप से किया की हमने 3 मिनट के मिशन शक्ति के माध्यम से लाइव सैटलाइट को मार गिराया है साथ ही हमारे देश को अब उन देशों में गिना जाने लगा है जो अंतरिक्ष के क्षेत्र में अब अव्वल स्थान पर आते हैं | अमेरिका, रूस, चीन के बाद भारत अब चौथा देश बन गया है| जिसने लाइव सेटेलाइट को 3:00 मिनट के अंतर्गत मार गिराया है| इस बात को लेकर कोई दोहराये नहीं है कि भारत अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में प्रसिद्ध हो गया है|

इस उपलब्धि का श्रेय देते हो ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं और इससे जुड़े अन्य लोगों को दिया है | यह एक उच्च श्रेणी का अभियान था व काफी कठिन भी था | साथ ही प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन मिशन शक्ति को लेकर सभी देशवासियों को बधाई दी है| इस सफलता के बाद से सभी देश वासियों को गर्व महसूस होना चाहिए| जाहिर है की प्रधानमंत्री के इस संदेश से सभी अंतरिक्ष से जुड़े कर्मचारियों और वैज्ञानिकों को होंसला बढ़ेगा |