बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गयी “गली बॉय” ; लूटी भारी प्रशंसा

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी इन दिनों सुर्ख़ियों पर दिखाई दे रही है जिसका कारण है इन दोनों की फिल्म गली बॉय जो की 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर आने वाली है| आलिया भट्ट और रणवीर ये दोनों महान कलाकार इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं| फिल्म अभी तक बड़े पर्दे पर आई भी नहीं है की देश विदेश के लोगों से इसे भरपूर प्यार मिल रहा है| विदेशों में भी इन दोनों की जोड़ी को सराहया जा रहा है|

विदेशी कलाकारों ने दिए इतने स्टार

हाल ही में 69वें बर्लिन अन्तराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान इस फिल्म का विश्व स्तर पर प्रेमियर हुआ था| जिसके कारण ही इस फिल्म का जादू विदेशी लोगों तक फैला| इसी बीच वैराइटी के जे वीसबर्ग ने फिल्म के प्रति अपने भाव प्रकट करते हुए आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की कमिस्ट्री की तारीफ़ की और फिल्म में इन दोनों की एक्टिंग को काबिले तारीफे बताया| वहीं दूसरी ओर द गार्जियन के पीटर ब्रैडशॉ ने इस फिल्म को स्टार देते हुए पांच में से केवल 3 स्टार दिए हैं व फिल्म की कहानी को रोमांटिक ड्रामा की श्रेणी में रखा है|

द हॉलीवुड रिपोर्टर डेबोराह यंग

डेबोराह यंग ने फिल्म के प्रति अपने विचार रखते हुए मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह की बेशुमार तारीफ की और रणवीर ने फिल्म गली बॉय के दौरान अपने किरदार को बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है| बता दें की यह फिल्म का निर्देशन ज़ोया अख्तर खान द्वारा किया गया है जिसमे एक छोटे से मोहल्ले से निकले रैपर डिवाइन और नैजी के जीवन को मुख्य रूप से दिखाया गया है| फिल्म के गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और वह दर्शकों द्वारा पसंद भी किये जा रहे हैं|