वैज्ञानिकों ने ब्लैक होल की पहली तस्वीर की जारी, रचा इतिहास

वैज्ञानिकों और खगोलविदा  क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक खुशी खबर सामने आई है जिसने इतिहास रच दिया है हाल ही में वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से 6 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ब्लैक होल की तस्वीर जारी की है| ब्लैक होल को देखने के लिए खगोलविदों द्वारा लंबे समय से प्रयास चल रहे थे जिसमें अब सफलता प्राप्त हो चुकी है बताया जा रहा है कि मनुष्य इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि वैज्ञानिकों ने ब्लैक होल की असली तस्वीर जारी की है | इससे पूर्व केवल इस बात को लेकर कहीं कयास लगाए जा रहे थे जिनपर  अब खगोलविदों ने अपनी सफलता से विराम लगा दिया है|

 ब्लैक होल की तस्वीर धरती से 50 करोड़ 5 लाख प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है ब्लैक होल को ब्रह्मांड में सबसे रहस्यमी चीजों में माना जाता है  जिस पर से अब वैज्ञानिकों ने पर्दाफाश कर दिया है|  जारी तस्वीर में देखा गया है कि इस ब्लैक होल में धूल और गैस का बढ़ा गुबार है|  इसके बिल्कुल बीच में एक बड़ा सा छेद है वहीं तीन पीले रंग की पर्त है वह इसके पीछे की सतह काली है जिसे अंतरिक्ष बताया जा रहा है|

  ब्लैक होल से संबंधित जानकारी देते हुए वैज्ञानिकों ने बताया कि 50 वर्षों से अधिक अंतरिक्ष में चमकीती  हुई चीज दिखी थी जिसे देखने के लिए वैज्ञानिकों में उत्सुकता बढ़ने लगी थी वैज्ञानिकों ने बताया कि ब्लैक होल के अंतर्गत इतना मजबूत गुरुत्वाकषण है की तारों को भी इसकी पूर्ण परिक्रमा करने में 20 वर्षों से अधिक का लंबा समय लगता है|  इस ब्लैक होल को देखने के लिए 6 टेलीस्कोप के मिश्रण का इस्तेमाल किया गया था | केवल पारम्परिक टेलिस्कोपों की मदद से इस की तस्वीर लेना मुमकिन नही  हो पा रहा था |