एवेंजर्स एन्डगेम का ट्रेलर हुआ रिलीज,इंतजार हुआ खत्म

पिछले लंबे समय से जो लोगों एवेंजर्स एन्डगेम के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे| अब उनका इंतजार खत्म हो गया है बीते गुरुवार को एक अच्छी खबर सामने आई है| एवेंजर्स एन्डगेम का मार्वल स्टूडियोज द्वारा आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है | जिसने अब तक यूट्यूब पर काफी प्यार पा लिया है| लोगों को यह है ट्रेलर काफी प्रभावित लग रहा है| ट्रेलर बहुत दमदार बताया जा रहा है | जिस से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह हॉलीवुड की यह फिल्म भारतीय दर्शकों से काफी बेहतरीन कमाई कर सकती है| इस फिल्म को दर्शक भारतीय सिनेमाओं में 19 अप्रैल को देख सकते हैं|

बीते वर्ष भारत में रिलीज हुई एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर ने भारतीय दर्शकों को अपनी ओर काफी आकर्षित किया था| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी नामी खामी हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था| इसके बाद अब एवेंजर्स एंडगेम का शानदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है|

इस फिल्म में दिखाया गया था कि थॉमस की चुटकी बजाते ही आदि सृष्टि राख में परिवर्तित हो गई थी| जिसमें कुछ एवेंजर्स भी मारे गए थे लेकिन कुछ एवेंजर बच भी गए थे| वही बचे हुए एवेंजर्स इस ट्रेलर में आक्रोश के साथ दिख रहे हैं उन में बदले की भावना पनपती दिखाई दे रही है| वह थॉमस द्वारा मारे गए उनके साथियों का बदला लेने के लिए थॉमस पर आक्रमण करने के लिए निकल पड़ें हैं| ट्रेलर में दिखाया गया है की इस कड़ी में उनके साथ कैप्टन मार्वल भी हैं|

इस ट्रेलर में विशेष बात यह दिखाई दे रही है कि टोनी स्टार्क यानी कि आयरन मैन भी एवेंजर्स के साथ अपनी भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं| इन सबका का एक ही उद्देश्य है की वह अपनी आखरी साँस तक दुश्मन का सामना करेंगे|