अमिताभ बच्चन की “बदला” का बॉक्स ऑफिस पर हमला

आठ मार्च को बड़े पर्दे पर आई फिल्म “बदला” ने आते ही अपना रंग जमाना शुरु कर दिया है| इस फिल्म ने पहले दिन की बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन पांच करोड़ की कमाई की है| बता दें कि करीब 30 करोड़ रुपए से तैयार किया गया है जिसके साथ ही फिल्म को है 750 से 800 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है| यह एक हिंदी रिमिक फिल्म है जिसे सुजॉय घोष द्वारा निर्देशन किया गया है| स्पेन की एक Contratiempo यानि द इन्विंसिबल गेस्ट फिल्म को हिंदी में बनाया गया है| इस फिल्म में मुख्य भूमिका पर अमिताभ बच्चन और ताप्सी पन्नू दिख रहे हैं साथ ही इस फिल्म को शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोडूस किया है|

बिग बी इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में नजर आ रहे है जो एक केस को सुलझाने के लिए जासूसी रूप से कार्य कर रहे हैं| अमिताभ जी का यह किरदार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है| फिल्म की कामयाबी का एक मुख्य कारण फिल्म की कहानी भी बताई जा रही है| इस फिल्म की पब्लिसिटी के चलते विशेषज्ञों का कहना है यह फिल्म माउथ पब्लिसिटी के साथ ही ज्यादा बढ़ेगी| फिल्म शुरुआत से अंत तक सस्पेंस से भरपूर है|

बता दें की अमिताभ और तापसी की इस से पहले जोड़ी फिल्म “पिंक” में भी देखी गयी थी जिसे दर्शकों द्वारा खूब प्यार भी मिला| इसी फिल्म में भी इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है|

फिलहाल “बदला” के साथ साथ अन्य बेहतरीन फिल्मे भी स्क्रीन्स पर लगी हुई हैं लेकिन अब तक इस फिल्म पर इनका असर देखने को नहीं मिला है|

आने वाले दिनों में फिल्म कलाकारों की इस फिल्म से एक बेहतरीन कमाई की उम्मीद है| जिस के शुरुआती प्रभाव देखने को मिल भी रहे हैं|