वीकडेज पर भी कायम अमिताभ-तापसी की फिल्म “बदला” की कमाई

8 मार्च को बड़े पर्दे पर आई फिल्म बदला की बॉक्स ऑफिस पर कमाई कायम है| फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के अनुसार हफ्ते के सभी दिनों में बदला ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है| अमिताभ बच्चन और ताप्सी पन्नू की इस जोड़ी ने अपनी पिंक फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है|

रिलीज होने के उपरांत दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 4.5 करोड़ की बेहतरीन कमाई की वहीं शनिवार को 6. 70 करोड़ और रविवार को 8. 22 करोड़ और सोमवार को 2:80 करोड़ का कलेक्शन किया | वहीं बदला ने दुनिया भर में 70. 22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है|

तापसी और अमिताभ की जोड़ी और उनकी बेहतरीन एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आ रही है | फिल्म की कामयाबी का एक कारण फिल्म की कहानी भी बताई जा रही है| फिल्म शुरू से अंत तक दर्शकों को अपने से जोड़ी रखती है| पूरी फिल्म रहस्यों से भरी हुई है जिस के कारण दर्शक फिल्म को देखने के लिए थिएटरों का रुख कर रहे हैं| हालाँकि इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा था कि वीकडेज में फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी पड़ सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ |

फिल्म को 30 करोड़ के बजट से तैयार किया गया है साथ ही इसे एक साथ तकरीबन 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है| इस को शाहरुख खान के प्रोड्कशन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया गया है|
अमिताभ इस फिल्म में एक वकील का रोल निभा रहे हैं जो एक केस को सुलझाने के लिए जासूस की भूमिका कर रहे हैं | जो दर्शकों को अपनी ओर प्रभावित कर रहा है | विशेषज्ञों के अनुसार फिल्म को माउथ पब्लिसिटी के माध्यम से ज्यादा बढ़ावा मिलेगा | मार्च महीने में बदला के मुकाबले में अन्य फिल्मे भी रिलीज हो रही है| देखना यह होगा की क्या बदला फिल्म पर उनका प्रभाव पड़ेगा या नहीं |