अक्षय की केसरी, होली पर छाई की खूब कमाई

21 मार्च 2019 होली के दिन बड़े पर्दे पर उतरी फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है|  फिल्म ने अपने शुरूआती  दिन ही शानदार कमाई की है|  इस फिल्म में अक्षय कुमार और  परिणीति चोपड़ा की जोड़ी देखी जा रही है|  जिसे दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है|  फिल्म ने गुरुवार 21. 50 लाख का कलेक्शन किया है | इस फिल्म ने अपनी शानदार कमाई के साथ ही एक रिकॉर्ड कायम किया है|  यह फिल्म अभी तक 2019 की सबसे ज्यादा पहले दिन कमाई वाली फिल्म है|

फिल्म की बॉक्स ऑफिस की जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के माध्यम से लोगों से सांझा की|

अक्षय का इस फिल्म में एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है वह एक सिख धर्म के पहनावे के अंदर दिखाई दे रहे हैं|  जिसमें अक्षय बहुत ही आकर्षित लग रहे हैं वहीं प्रतिनिधि चोपड़ा भी एक सिख धर्म की स्त्री के रूप में अपनी भूमिका निभा रही है|

केसरी एक ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म है|  इस फिल्म के अंतर्गत 122 साल पूर्व ब्रिटिश के सिख रेजीमेंट और अफगानी पठानों के बीच हुई जंग को दिखाया गया है|  जिसमें  सिख धर्म के केवल 21 जवान युद्ध में शामिल हुए थे और वही पठानों की ओर से दस हजार  जवानों से सजी टुकड़ी युद्ध में उतरी थी| पठानों द्वारा भारत की तीन चौकियों पर कब्जा जमाना मुख्य लक्ष्य है| इस युद्ध ने ऐतिहासिक पन्नों में अपनी जगह बनाई थी जिसे अब फिल्म का रूप दिया गया है |

फिल्म विशेषज्ञों की मानें तो फिल्म को होली की छुट्टी का बेहतरीन लाभ मिला है वहीं दूसरी ओर फिल्म के प्रमोशंस ने भी दर्शकों को अपनी ओर खींचा है| आने वाले दिनों में भी फिल्म से खूब कमाई की आशंका जताई जा रही है |