जानिये किन 5 फिल्मों में दिखेंगे अक्षय कुमार साल 2019 में

Image Instagrammed by Akshay Kumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है| इस साल अक्षय कुमार पांच बड़ी फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं| 2018 में भी अक्षय ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और अब 2019 में अक्षय की ये पांच फिल्मे होंगी रिलीज:-

केसरी:- साल के तीसरे महीने में 21 मार्च 2019 को यह फिल्म रिलीज की जाएगी | ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होगी जिस में सारागढ़ी की लड़ाई को दर्शाया गया है| यह ऐतिहासिक युद्ध वर्ष 1897 में हुआ था जब महज 21 सिख सैनिक 1000 अफगान सैनिकों से भिड़ गए थे| इस फिल्म को करन जोहर द्वारा प्रड्यूस किया जा रहा है| अक्षय के साथ इस फिल्म में परिणति चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आएँगी बॉक्स ऑफिस पर इस जोड़ी से बेहतर कमाई की उम्मीद जताई जा रही है|

मिशन मंगल:- अक्षय की दूसरी फिल्म “मिशन मंगल” होगी| अक्षय की इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य भारत के पहले मंगल मिशन से दर्शकों को परिचित करवाना होगा| इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ साथ बॉलीवुड की कई लोकप्रिय अभिनेत्रियां भी शामिल हैं| सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, कीर्ति कुल्हारी, तापसी पन्नू, और शरमन जोशी अन्य दिग्गज कलाकार इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगी| इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जायेगा|

गुड न्यूज़:- गुड न्यूज़ फिल्म 19 जुलाई 2019 को बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी| इस फिल्म की ख़ास बात यह है कि अक्षय के साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान होगी| बता दें की यह जोड़ी बहुत ही लम्बे समय के बाद नजर आने वाली है| करीना और अक्षय की पहली सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छे पैसे कमाएं हैं| इस फिल्म से भी एक अच्छी कमाई की आशंका जताई जा रही है| फिल्म में एक ऐसे कपल की कहानी को बताया गया है जो बच्चे पैदा करने की कोशिश कर रहा है| गुड न्यूज़ में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ भी मुख्य रूप से देखे जायेंगे|

हॉउसफुल 4: कॉमेडी फिल्म हॉउसफुल के पहले तीन पार्टों के सफल परिणामों के बाद अब चौथा पार्ट भी इसी साल सामने आने वाला है| लोगों की दिवाली की खुशी में चार चाँद लगाने के लिए इस फिल्म को दीवाली के ही दिन रिलीज किया जा रहा है| यह एक मल्टीस्टार फिल्म है जिस में अक्षय के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देयोल, चंकी पांडे, कृति सैनन आदि बॉलीवुड कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे|

सूर्यवंशी:- अक्षय की इस साल की आखिरी फिल्म सूर्यवंशी होगी जिसे दिसंबर के महीने में रिलीज किया जायेगा| इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे|