“गली बॉय” रणवीर सिंह ने असली हिप हॉप से किया फिल्म के ट्रेलर का आगाज

Image Instagrammed by Ranveer Singh

बॉलीवुड में दिनों दिन कुछ न कुछ नया घटता ही है जिसे देख कर लोगों में फिल्मों के प्रति और उत्सुकता बढ़ जाती है| ऐसा ही एक नया कारनामा रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म गली बॉय के टीजर में दिखा है जिसमें रणवीर सिंह ने एक रैप गाकर फिल्म के ट्रेलर की तारीख की घोषणा की है यह टीजर डेढ़ मिनट का है साथ ही जिस रैप को रणवीर ने अपनी आवाज दी है उसे स्पिटफायर द्वारा लिखा गया है व स्पिटफायर ने ही उसे संगीत भी दिया है|

इंस्टाग्राम पर की एनाउंसमेंट

रणवीर सिंह ने गली बॉय के ट्रेलर की एनाउंसमेंट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा अपने फैंस के साथ शेयर की है साथ ही उन्हों ने फिल्म में अपना ये रैप भी रिलीज किया है|
रणवीर असली हिप हॉप के इस रैप में बिलकुल एक नए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं रैप के अंतिम भाग में बताया गया की गली बॉय का ट्रेलर 09 जनवरी को रिलीज किया जायेगा| रणवीर ने रैप की मदद से दर्शकों को फिल्म की कहानी से परिचित करवाने की कोशिश की है|

गली बॉय की कहानी

ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी मुंबई की एक चाल से शुरू होती है| इस चाल में एक आर्थिक रूप से कमजोर लड़का रहता है उसी लड़के को मुख्य भूमिका में रख कर उसके संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है| यह फिल्म गली बॉय स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख की जिंदगी पर आधारित है| यह दोनों कलाकार गाने, “मेरी गली” के लिए जाने जाते हैं| रणवीर के साथ ही आलिया एक गंभीर रूप में नजर आ रही हैं| जो की एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं|

बॉलीवुड के कलाकारों ने की गली बॉय की तारीफ़

इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड के बड़े बड़े चेहरों को भी फिल्म का बेसबरी से इंतजार है उन्होंने रणवीर के मौजूदा वायरल रैप को लेकर जमकर तारीफ़ की है| करण जोहर, अर्जुन कपूर और अभिषेक बच्चन आदि अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर ज़ोया अख्तर और रणवीर सिंह के रैप की सराहना की है|

फिल्म के रिलीज की प्रारंभिक तारीख 14 फरवरी बताई जा रही है| फ़िलहाल देखना यह होगा की टीज़र की तरह ही क्या फिल्म भी बड़े पर्दे पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब हो पायेगी|